
सलमान खान और यूलिया वंतूर जयपुर पहुंचे। ये दोनों यहां स्पेशल बच्चों के लिए एक केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। फोटो: दिनेश डाबी

जिस संस्था की तरफ से यह सामाजिक कार्य किया जा रहा है, उसकी संरक्षक पूर्व मंत्री बीना काक हैं। बता दें कि बीना काक और सलमान कुछ फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

जब सलमान और यूलिया जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो अचानक से वहां गहमागहमी बढ़ गई। फैंस की भीड़ ने सलमान और यूलिया को घेर लिया।

बॉडीगार्ड शेरा भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भीड़ को वहां से हटाने की कोशिश की। बाद में पुलिस की मदद से सलमान इस भीड़ से निकल सके।

बीना काका भी सलमान और यूलिया को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंची।