26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदू संगठन के विरोध के कारण सलमान ने बदला ‘लवरात्रि’ का नाम! अब कहलाएगी- ‘लवयात्री’

सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 Sep 2018, 2:06 PM IST

Salman khan change title of aayush sharma film loveratri to loveyatri

Salman khan change title of aayush sharma film loveratri to loveyatri

बॅालीवुड स्टार सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह नाम पर चल रहा विवाद थी। दरअसल, कुछ संगठनों का कहना था कि 'लवरात्रि' नाम हिंदुओं के पावन पर्व 'नवरात्रि' से मिलता जुलता है, और इस तरह का नाम रखना उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। इसी के चलते कई जगहों पर नाम को लेकर आपत्ति जताई गई जिसके बाद फिल्ममेकर्स ने नाम बदलने का फैसला किया।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब जनवरी में आगरा में संगठन 'हिन्दू ही आगे' ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया था। मूवी के पोस्टर भी जलाए थे। जब लवरात्रि का ट्रेलर रिलीज हुआ तब लोग और भड़क गए और विरोध जताने लगे। एक वकील ने बिहार के कोर्ट में मूवी के टाइटल को लेकर शिकायत तक दर्ज करा दी थी। शिकायतकर्ता सुधीर कुमार ओझा का आरोप था कि मूवी का टाइटल 'लवरात्रि' हिंदुओं की भावनाओं को आहत करता है।

सलमान ने इंटरव्यू के दौरान कही ये बात

बता दें पिछले दिनों सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'मूवी किसी भी संस्कृति के लोगों की भावनाएं आहत नहीं करती है। कुछ दक्षिणपंथी संस्थाओं ने मूवी के टाइटल पर आपत्ति जताई है। पर लवरात्रि हिंदू त्योहार नवरात्रि का अपमान नहीं करता। कुछ लोग, मुझे नहीं पता वो कौन हैं, उन्हें मूवी के टाइटल से दिक्कत है। ये एक खूबसूरत टाइटल है।'

गौरतलब है कि इस फिल्म से सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और एक्ट्रेस वरीना हुसैन बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में जुटी है। फिल्म का निर्देशन नवोदित अभिराज मीनावाला ने किया हैं। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स कंपनी बना रही है। यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: सलमान पहुंचे जयपुर के NGO, बच्चों ने तोहफे में दिए 100 रुपये

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा को लेकर गोकुलधाम पधारे नए डॉ.हाथी







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग