4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब दबंग खान ने अपनी रज्जो की ड्रेस को बाथरोब समझ की उनकी COPY, तस्वीर हुई जमकर वायरल

जब दबंग खान ने अपनी रज्जो की ड्रेस को बाथरोब समझ की उनकी COPY, तस्वीर हुई जमकर वायरल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 11 Dec 2017, 9:54 AM IST

salman khan and sonakshi sinha

salman khan and sonakshi sinha

कहना गलत नहीं होगा की यूं तो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं लेकिन जब बात फैन्स के साथ फन करने की आती है तो वे अपने बिजी शेड्यूल से भी वक्त निकाल ही लेते हैं। जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों दबंग खान अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 के शूट्स में व्यस्त हैं साथ ही वे इन दिनों बिग बॅास 11 के वीकेंड के वार को भी संभाल रहे हैं। ऐसे में उनके पास यकीनन वक्त की काफी कमी होगी, लेकिन इसके बावजूद वे हाल में नई दिल्ली में दबंग टूर लेकर पहुंच गए। जी हां कल सलमान ने नई दिल्ली में अपनी दबंग द टूर की टीम सोनाक्षी सिन्हा , प्रभुदेवा, कृति सेनन, डेजी शाह, मनीष पॉल और मीत ब्रदर्स के साथ लाइव परफॉर्मेंस दी।

और उसी दौरान हाल में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की एक तस्वीर जमकर वायरल हुई। दरअसल इस तस्वीर में दबंग और रज्जो की ट्वीनिंग साफ नजर आ रही थी। फोटो में सोनाक्षी ग्रे रंग के आउटफिट में दिख रही थी और उन्ही की कॅापी करते हुए सलमान ने सफेद रंग का बाथरोब पहन रखा था। सोनाक्षी ने इस तस्वीर को साझा करते हुए उसपर कैप्शन लिखा की,- कि सलमान को उनका यह आउटफिट इतना पसंद आया कि वे इसकी कॉपी करने से बाज नहीं आए।

सोनाक्षी ने फैन्स से यह भी सवाल पूछा है कि दोनों में से किसने इसे बेहतर तरीके से पहना है। वैसे, सलमान खान की फिल्मों और उनके गानों पर अक्सर विदेशी फिल्म की स्टोरी और लिरिक्स चुराने का आरोप लग चुका हैं। खैर, उन्होंने यह ड्रेस कॉपी मजाकियां अंदाज में किया है।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना के साथ फिल्म इत्तेफाक में नजर आई थीं। इन दिनों वे हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्स की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं अगर सलमान खान की बात करें तो बता दें जल्द ही सलमान खान फिल्म टाइगर जिंदा है के साथ क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को दस्तक देने वाले है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन