दरअसल, एक बार इंटरव्यू में पत्रकार रजत शर्मा ने उनकी शादी से जुड़ा सवाल पूछा था। तब सलमान ने उन्हें शादी न करने के पीछे दो वजहें बताई थीं। उस वक्त सलमान ने कहा था, ‘आप मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में तो जानते ही हैं। जोधपुर और मुंबई एक्सिडेंट के दो केस चल रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि दोनों केस हम जीत जाएंगे। लेकिन ख़ुदा न खास्ता, कुछ अगर हो गया, जहां मुझे सजा हो गई। तो क्या होगा? सोच लीजिए अगर उससे पहले मैंने शादी कर ली। क्या ये ठीक होगा? कि पति जेल के अंदर है 2, 3 या 5 साल और बच्चा जेल में अपने पिता को मिलने के लिए आएगा। इंशाल्लाह, ये केस जल्दी क्लियर हो जाएंगे तो सोचेंगे।’