दरअसल, सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान एक बिजनेस की शुरुआत की है। उन्होंने नए सौंदर्य और पर्सनल केयर ब्रांड FRSH के लॉन्च की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस वालों को एक लाख सैनिटाइजर दान दिए। एक्टर के इस काम की जानकारी महाराष्ट्र के नेता राहुल एन कनाल ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें पुलिस वालों को सैनिटाइजर दिए जा रहे हैं। राहुल के मुताबिक, सलमान ख़ान के हैंगरी नामक अभियान के तहत अब तक एक लाख लोगों को सैनिटाइजर बांटे जा चुके हैं।