30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aamir Khan को सलमान खान ने दे दिया था अपना लकी ब्रेसलेट, जानिए फिर आमिर ने क्या किया?

Aamir Khan and Salman Khan: आमिर खान ने सलमान खान से नशे में कुछ इमोशनल मोमेंट शेयर किए और फिर सलमान ने अपना लक्की ब्रेसलेट आमिर को गिफ्ट कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 9 Jul 2023, 5:25 PM IST

Salman Khan gave his lucky Blue Stone Bracelet to Aamir Khan

आमिर खान और सलमान खान

Aamir Khan and Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान की दोस्ती बहुत पहले से है। लेकिन दोनों की दोस्ती के चर्चे उस दिन से सोशल मीडिया पर टॉपिक बने हुए हैं। जब से आमिर और सलमान की ईद सेलिब्रेशन की तस्वीर सामने आई है। इसी बीच दोनों की दोस्ती पर बड़ा खुलासा हुआ है।

एक यूट्यूबर ने सलमान के आमिर को ब्रेसलेट गिफ्ट करने की कहानी बताई है। यूट्यूबर जेबी कोए ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि किस तरह से सलमान और आमिर ने नशे में कुछ इमोशनल मोमेंट शेयर किए और फिर सलमान ने अपना लक्की ब्रेसलेट आमिर को गिफ्ट कर दिया था।

आमिर ने सलमान खान के ब्रेसलेट की कहानी बताई
यूट्यूबर जेबी ने अपना लेटेस्ट व्लॉग 'मीटिंग आमिर खान' में बताया कि जब वह आमिर खान के घर पहुंचे तो देखा एक्टर ब्रेसलेट के साथ स्ट्रगल कर रहे हैं, तब यूट्यूबर ने ब्लू स्टोन ब्रेसलेट को लेकर आमिर खान से सवाल किया, जिसपर आमिर ने जवाब दिया और सलमान खान के ब्रेसलेट की कहनी बताई।

आमिर खान कहा, “वह जब सलमान खान के साथ बीती रात थे, तब हम उनकी फिल्म सेलिब्रेट कर रहे थे। हम दोनों ही नशे में थे, तब उसने मुझे दिया और वह ऐसे था- तुम मेरे भाई हो। हम एक दूसरे को कितने लंबे समय से जानते हैं लेकिन कभी इस तरह से बात नहीं की। लो, तुम इसे रखो।”

यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'OMG 2' इस दिन हो रही रिलीज, क्या इस फिल्म से कमबैक करेंगे खिलाड़ी कुमार?

आमिर ने सुबह अपने हाथ में देखा सलमान का ब्रेसलेट
यूट्यूबर ने अपने व्लॉग में बताया, “जब आमिर खान अगली सुबह उठे तब उन्होंने अपने हाथ में ब्रेसलेट देखा और उनके मुंह से निकला- 'ओह शिट’। फिर आगे आमिर ने उनसे कहा कि आज वह इसे सलमान के घर वापस लौटाने जा रहे हैं। क्योंकि वह इस चीज को खोने की जिम्मेदारी नहीं ले सकते हैं। आमिर खान को कीमती चीज खोने का डर था तो उन्होंने अगले ही दिन सलमान को ब्रेसलेट लौटा दिया।”