16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईफा अवॉर्ड्स: सलमान खान को मिल गई खूबसूरत ‘परी’ आखिर कौन है ये

सलमान खान की अगली फिल्म दबंग 3 फिल्म दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप अहम रोल में नज़र आएगें आईफा अवॉर्ड्स में सम्मलित हुए बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारे वायरल हुई सलमान खान के साथ सई मांजरेकर की तस्वीर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 19 Sep 2019, 2:18 PM IST

salman_feature.jpg

नई दिल्ली। बुधवार को मुंबई में आईफा अवॉर्ड्स का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। जिसमें बॉलीवुड के बड़े बड़े सितारों ने शिरकत की। इस दौरान एक्ट्रेसेज ने भी अपनी हुस्न का जलवा बिखेरते हुये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की। लेकिन इस अवार्ड के समय csx सबकी नज़रें सिर्फ एक ही ओर टिकी हुई थी। जिसमें सलमान एक खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ नज़र आ रहे थे। और सभी लोग यही जानने की कोशिश भी कर रहे थे कि क्या आप जानते हैं कौन हैं ये?
अब हम आपको बता दें, कि सलमान खान के साथ दिखने वाली ल़ड़की एक्टर महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर है। सलमान खान का साथ बने रहने के कारण इनकी चर्चा जबरदस्त हुई। सलमान खान दबंग 3 में महेश मांजरेकर की बेटी सई को लॉन्च कर रहे हैं। सलमान ने इस बड़े समारोह में ब्लू सूट के साथ ब्लैक शर्ट में बड़े ही हैंडसम लग रहे थे। वहीं सई लहंगे में खूबसूरत दिखीं। उन्होनें न्यूड मेकअप किया था। सलमान खान और सई ने साथ मिलकर मीडिया को पोज दिए। दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
दबंग 3 सई की पहली बॉलीवुड फिल्म हैं। सई के अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप भी अहम रोल में दिखेंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म में महेश मांजरेकर का कैमियो रोल भी होगा।