सलमान ने दी 4 साल ट्रेनिंग:
आयुष ने बताया, 'मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे सही दिशा में ले जाने के लिए वे (सलमान) हैं।' उन्होंने कहा, 'वे मेरा मार्गदर्शन अच्छे से किया करते थे। उन्होंने मुझे बताया कि यह तुम्हारे ऑडीशंस की संख्या के बारे में नहीं है, बल्कि इस बारे में हैं कि ऑडीशन कब दिया है और कितना अच्छा दिया है। मैंने सलमान भाई के साथ चार वर्ष प्रशिक्षण लिया, वे मुझसे खास तरह से कहते थे कि, 'देखो, मैं तुम्हारा पदार्पण करा सकता हूं, लेकिन डरता हूं कि जब तुम कैमरे के सामने जाओगे तो वहां सिर्फ तुम्हें ही काम करना है। उसमें मैं कुछ नहीं कर सकता।'