27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या आयुष के कारण सलमान- अर्पिता में हो सकता है झगड़ा? खुद भाईजान ने बताई ये बड़ी बात

पहली बार इस फिल्म से सलमान की बहन और आयुष की पत्नी अर्पिता खान ने बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रखा है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन की पूरी जिम्मेदारी उन्ही पर है। पर क्या आप जानते हैं आयुष की फिल्म के प्रमोशन में सलमान खान उनका साथ नहीं दे रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 27 Sep 2018, 1:54 PM IST

salman khan had a fear of fight with arpita khan due to loveyatri

salman khan had a fear of fight with arpita khan due to loveyatri

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा जल्द ही बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'लवयात्री' बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म में आयुष के साथ एक्ट्रेस वरीना हुसैन नजर आएंगी। फिल्म की पूरी स्टार कास्ट इन दिनों प्रमोशन में व्यस्त हैं। बता दें पहली बार इस फिल्म से सलमान की बहन और आयुष की पत्नी अर्पिता खान ने बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रखा है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन की पूरी जिम्मेदारी उन्ही पर है।

पर क्या आप जानते हैं आयुष की फिल्म के प्रमोशन में सलमान खान उनका साथ नहीं दे रहे हैं। जी हां, उन्होंने 'लवयात्री' के प्रमोशन से किनारा कर लिया है। इसके बारे में खुद सलमान ने बताया। उनका कहना है कि वह इसकी पब्लिसिटी से दूर रहना चाहते हैं और इसके पीछे एक महत्वपूर्ण वजह है।

ये भी पढ़ें: आलिया ने दिया बड़े स्टार्स को खुला चैलेंज, कहा-भारतीय सिनेमा को अगले स्तर पर ले जाएगी 'ब्रह्मास्त्र'

दरअसल, हाल में मीडिया से बात करते हुए सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया है कि वो 'लवयात्री' का प्रमोशन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘मैंने हीरो में एक गाना गाया था और आज मैं वही गाना हर जगह सुनाता हूं। इसलिए मैं फिल्म की पब्लिसिटी से जितना हो सके दूर रहना चाहता हूं। इसके लिए मुझे डर है कि कहीं मेरी बहन अर्पिता को यह न लगे कि मैं आयूष को सपोर्ट नहीं कर रहा।'

ये भी पढ़ें: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'- 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अब 'झुंड' की शूटिंग में जुटेंगे अमिताभ, जानें क्या है फिल्म की कहानी

गौरतलब है कि हाल में फिल्म का नया गाना 'ढोलिदा' रिलीज हुआ है। इस गाने को नेहा कक्कड़, उदित नारायण, राजा हसन और पलक जैसे सिंगर ने आवाज दी है। लोगों को बाकी गानों की तरह फिल्म का ये ट्रेक भी काफी पसंद आ रहा है। अब तो सभी को आयुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। बता दें 'लवयात्री' 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।







बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग