25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Corporate / बॉलीवुड के भी बिग बॉस है सलमान खान, एक फिल्म के लिए लेते है इतने करोड़ रुपए

बॉलीवुड के भी बिग बॉस है सलमान खान, एक फिल्म के लिए लेते है इतने करोड़ रुपए

बॉलीवुड में हीरोइनों से ज्यादा फीस हीरो को मिलती है ये बात तो सभी जानते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 25 Sep 2018, 2:51 PM IST

salman

बॉलीवुड के भी बिग बॉस है सलमान खान, एक फिल्म के लिए लेते है इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हीरोइनों से ज्यादा फीस हीरो को मिलती है ये बात तो सभी जानते है। लेकिन ये बात शायद ही कोई जानता होगा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाले बॉलीवुड सितारों में एक भी नाम किसी हीरोईन का नहीं है। अगर बात 10 सबसे ज्यादा फीस लेने वाले सितारों की जाए तो इस लिस्ट में किसी भी हीरोईन का नाम नहीं आता हैं। आइए आज आपको बताते है ऐसे स्टार्स के बारे में जो लेते है सबसे ज्यादा फीस।

सबसे ज्यादा फीस लेते है ये स्टार्स
सबसे ज्यादा फीस लेने वाले स्टार्स की बात करें तो इस लिस्ट में सलमान ख़ान सबसे आगे हैं। सलमान हर फ़िल्म के लिए 60 करोड़ रुपए तक लेते हैं। इन दिनों बिग बॉस 12 के होस्ट के रूप में छोटे पर्दे पर छाए रहने वाले सलमान सबसे ज्यादा फीस लेने के मामले में भी बॉलीवुड के बिग बॉस हैं। सलमान बिग बॉस के एक एपिसोड के लिए तकरीबन 14 करोड़ रुपए ले रहे हैं।

एक फिल्म के लिए इतनी फीस लेते है आमिर खान
सलमान के बाद सर्वाधिक फीस लेने वाले स्टार हैं आमिर ख़ान। इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तां के लिए चर्चा में रहने वाले आमिर हर फ़िल्म के लिए 50 से 55 करोड़ रुपये तक लेते हैं। जबकि इस लिस्ट में प्रति फ़िल्म 40 से 45 करोड़ रुपये लेने वाले शाह रुख़ ख़ान तीसरे स्थान पर हैं। तो वहीं चौथे नंबर पर आते है बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी अक्षय कुमार जो की हर फिल्म के लिए 40 से 45 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। लेकिन जब बात कुल कमाई की हो तो अक्षय कुमार इन सभी सितारों से कई आगे हैं।

रितिक रोशन भी नहीं है पीछे
तो वहीं इस सबसे ज्यादा फीस लेने के मामले में पांचवे नंबर पर रितिक रोशन हैं। रितिक अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 40 करोड़ रुपए लोतो हैं। हाल ही मफिल्म संजू में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका दिल जीत लेने वाले रणबीर कपूर एक फ़िल्म के लिए 25 करोड़ रुपए लेते हैं और वो इस लिस्ट में छठें स्थान पर हैं। जबकि 22 से 25 करोड़ रुपये की फीस लेने वाले अजय देवगन इस लिस्ट में सातवें नंबर पर आते हैं।

टॉप 10 में नहीं है हीरोईनों का नाम
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक फ़िल्म के लिए 18 से 20 करोड़ रुपए लेते हैं और इस लिस्ट में उनका नंबर है आठ। रणवीर सिंह एक फ़िल्म के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए की फीस के साथ इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं।सबसे ज्यादा फीस लेने वाले टॉप 10 बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में शाहिद कपूर का नाम भी है। शाहिद हर फ़िल्म के लिए 15 से 18 करोड़ रुपए तक लेते हैं। कमाल की बात यह कि टॉप 10 में एक भी अभिनेत्री का नाम शामिल नहीं है। दीपिका पादुकोण 14 करोड़, प्रियंका चोपड़ा 13 करोड़ तो करीना कपूर ख़ान 11 करोड़ के साथ बेशक टॉप की हीरोइनें हैं लेकिन, अभिनेताओं की तुलना में ये अभी पीछे ही हैं।