वहीं, रेमो के हार्ट अटैक को लेकर रिपोर्ट में कहा गया कि उस दिन उन्होंने ट्रेडमिल का इस्तेमाल किया था औ उसके बाद वह एक्सरसाइज कर रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी लिजेल भी एक्सरसाइज कर रही थीं। इस बीच अचानक से रेमो के सीने में तेज दर्द उठा। दोनों को लगा कि ये एसिडिटी के कारण हो रहा है। लेकिन जब रेमो सीढियों पर पहुंचे तो वह उल्टी करने लगे। लिजेल ने तुरंत रेमो की ईसीजी चेक की, जिसमें कॉन्क्लूसिव आया। जिसके वह काफी घबरा गई थीं और तुरंत रेमो को अस्पताल ले गईं।