इसके साथ ही हाल में कैटरीना कैफ ने भी अपना लुक जारी किया है। उन्होंने इस शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के साथ नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख जैसे कलाकार अहम किरदार निभाएंगे।