26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान ने कर दिया ऐलान, अपने आॅनस्क्रीन भाई की बेटी को करेंगे लॉन्च

वे सिल्वर स्क्रीन पर कई नए चेहरों और स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Sep 17, 2018

Salman and Pranutan

Salman and Pranutan

सलमान खान यूं ही बॉलीवुड के सुपरस्टार नहीं बने। फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले सलमान को इंडस्ट्री में न्यू कमर्स के गॉडफादर के रूप में जाना जाता है। अब तक वे सिल्वर स्क्रीन पर कई नए चेहरों और स्टार किड्स को लॉन्च कर चुके हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अब एक अन्य स्टार किड को लॉन्च करने जा रहे हैं। वह और कोई नहीं बल्कि मशहूर अदाकारा नूतन की पोती प्रनूतन हैं। दूसरा दिलचस्प पहलू ये है कि वह सलमान के फेवरेट को-स्टार मोहनीश बहल की बेटी हैं। खबर है कि नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में प्रनूतन बहल, जहीर इकबाल के अपोजिट लीड किरदार में नजर आएंगी।

अचानक प्रनूतन को किया फाइनल
रिपोर्ट्स के अनुसार, डायरेक्टर नितिन ने इस किरदार के लिए करीब 100 लोगों का ऑडिशन लिया, लेकिन वह किसी से भी खास प्रभावित नहीं हुए। एक दिन अचानक उन्होंने इंटरनेट पर प्रनूतन की कुछ तस्वीरें देखीं और वो उनसे खासा प्रभावित हुए। इसके बाद डायरेक्टर, प्रोड्यूर्स और सलमान ने उनके साथ एक मीटिंग की और एक ऑडिशन लेकर फाइनल कर लिया। पिछले महीने सलमान ने न्यू कमर जहीर इकबाल को लॉन्च करने का ऐलान किया था, जिसके बाद से लीडिंग लेडी की तलाश थी जो अब जाकर खत्म हुई।

सलमान के लिए यह भावुक पल था
दरअसल, सलमान और मोहनीश एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं' में काम किया है। मोहनीश ने 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' में सलमान के भाई का किरदार निभाया है। वहीं मोहनीश की बेटी प्रनूतन पेशे से एक योग्य वकील हैं। वह इस फिल्म में जहीर के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में होगी। हाल में सलमान ने प्रनूतन को लॉन्च करने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी। वो इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।

यही मेरा ड्रीम डेब्यू होगा प्रनूतन
इस फिल्म में काम करने को लेकर प्रनूतन का कहना है, 'जब मुझे इस फिल्म के बारे में पता चला और मैंने कहानी सुनी, तो मैं यह समझ गई थी कि यही मेरा ड्रीम डेब्यू होगा। फिल्मों में काम करना हमेशा से मेरी पहली पसंद था।'