सलीम खान से अपील
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'मैं बहुत बार कह चुका हूं कि मैं उन फिल्मों को रिव्यू नहीं करता, जिसके प्रोड्यूसर या एक्टर ने मुझे मना किया हो। सलमान खान ने 'राधे' का रिव्यू करने की वजह से मुझ पर मानहानि का केस किया है, जिससे साफ जाहिर है कि वे मेरे रिव्यू से आहत हुए हैं। ऐसे में अब मैं उनकी कोई भी फिल्म रिव्यू नहीं करूंगा।' इसके साथ ही, केआरके ने सलीम खान से अपील की कि वो सलमान खान से कहें कि केस को आगे न बढ़ाया जाए। केआरके ने कहा कि वह अपना रिव्यू डिलीट करने के लिए भी तैयार हैं। केआरके ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।