5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर फूटा दबंग का गुस्सा, इस बार यह अभिनेता हुआ शिकार

सुशांत सिंह को सलमान ने लगाई जमकर लताड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 11 Dec 2017, 4:22 PM IST

salman khan

salman khan

सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग ऐसे ही नहीं कहा जाता। जहां बॉलीवुड में सलमान खान की दोस्ती की मिसालें दी जाती हैं,वहीं उनके गुस्से से भी लोग खौफ खाते हैं। हांलांकि सलमान खान को जितनी जल्दी गुस्सा आता है, उतनी ही जल्दी वे पिघल भी जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि सलमान खान अगर किसी से बेहद नाराज हो गए तो इंडस्ट्री में उस व्यक्ति को काम मिलना मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर सलमान किसी पर मेहरबान हो जाते हैं तो उसका करियर बना देते हैं। हाल ही में ऐसा कुछ हुआ कि सलमान खान बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पर काफी नाराज हो गए। बात इतनी बिगड गई कि सलमान ने सुशांत सिंह राजपूत को जमकर लताड लगा दी।

यहां से शुरू हुआ पंगा:
दरअसल एक पार्टी के दौरान सुशांत सिंह राजपूत और सूरज पंचोली के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर सुशांत सिंह ने सूरज पंचोली से बुरा बर्ताव किया। जब यह बात सलमान खान को पता चली तो उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को बुलाया और जमकर लताड लगाई। ज्ञातव्य है कि सूरज पंचोली ने बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म हीरो से की थी,जो कि सलमान खान के प्रोडेक्शन में बनी थी। इसी वजह से सूरज पंचोली सलमान के दिल के करीब है।

मैं क्यों सुशांत को फिल्म में लूंगा: सलमान
कुछ समय पहले खबर आई थी कि सलमान अपने होम प्रोडेक्शन की अगली फिल्म में जैकलीन और सुशांत सिंह राजपूत को लेने वाले हैं। जब सलमान से इस बारे में प्रश्न पूछा गया तो उन्होंने सुशांत का नाम सुनते ही कहा कि मैं क्यों उन्हें फिल्म में लूंगा।

इन बॉलीवुड सितारों भी हो चुके हैं सलमान के गुस्से का शिकार:
ज्ञातव्य है कि यह पहला मौका नहीं है जब सलमान खान किसी पर गुस्सा हुए हों। सलमान खान का गुस्सा तो जग जाहिर है। ऐसे में इससे पहले भी कई सितारे सलमान के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पर तो उन्होंने हाथ तक उठा दिया था। इसके अलावा शाहरुख खान से भी सलमान का विवाद हो चुका है,हांलांकि कुछ समय पहले दोनों में फिर से दोस्ती हो गई। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय से उनका विवाद आज भी लोगों को याद है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन