31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान ने शाहरुख पर कसा तंज, कहा- ‘अगर मैंने बाजीगर की होती तो आज बैंडस्टैंड पर मन्नत खड़ा नहीं होता’

salman khan: इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म हर रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। किंग खान ने इंडस्ट्री को अब तक कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, जिनमें से एक है बाजीगर, लेकिन क्या आपको पता है कि पहले ये फिल्म सलमान खान को ऑफर हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 27 Feb 2023, 3:33 PM IST

salman khan

salman khan

Salman Khan शाहरुख खान की पठान बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। फिल्म बॉक्स ऑपिस पर झंडे गाड़ रही है। फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। फिल्म में सलमान के कैमियो ने चार चांद लगा दिए। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई, लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान खान ने ऐसी एक फिल्म को मना किया था, जो बाद में शाहरुख खान ने की और यह सुपरहिट भी रही। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 1993 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म बाजीगर थी। फिल्म पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्हें इस फिल्म में काफी निगेटिविटी नजर आई जिसके बाद उन्होंने फिल्म को मना कर दिया।

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने और उनके पिता सलीम खान ने फिल्म में कैरेक्टर को बहुत नकारात्मक पाया और निर्देशक अब्बास-मस्तान से कहा कि कहानी में मां का थोड़ा इमोशनल एंगल होना चाहिए। निर्देशक ने उनके सजेशन को ठुकरा दिया।

डायरेक्टर्स द्वारा सजेशन ना मानने के बाद सलमान खान ने फिल्म छोड़ने और शाहरुख खान इसका हिस्सा बने। बाद में अब्बास-मस्तान को अहसास हुआ कि सलमान और सलीम खान जो कहा था वो सही था और इसलिए फिल्म में राखी को लिया गया और कहानी में मां के एंगल को जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें- साड़ी पहनकर आलिया भट्ट नंगे पैर स्टेज पर करने लगीं डांस

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था- मुझे बाजीगर पसंद थी लेकिन मुझे किरदार बहुत नेगेटिव लगा। इसलिए मैंने अब्बास-मस्तान को मां जैसा किरदार जोड़ने को कहा। दोनों भाई यह कहते हुए हम पर हंस पड़े कि यह तो बहुत घिसी-पिटी बात है। मैंने फिल्म छोड़ दी और शाहरुख ने फिल्म साइन कर ली।

दबंग खान ने बताया कि फिल्म पूरी होने के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि मां वाला जो आइडिया आपके पास था, हम वो फिल्म में जोड़ रहे हैं। सलमान ने आगे कहा था लेकिन मुझे बिल्कुल भी पछतावा नहीं है। सोचिए, अगर मैंने 'बाजीगर' की होती तो आज बैंडस्टैंड पर 'मन्नत' (शाहरुख खान का बंगला) खड़ा नहीं होता। मैं शाहरुख और उनकी सक्सेस के लिए बहुत खुश हूं।

हालांकि ये शाहरुख खान की इकलौती फिल्म नहीं है जिसे दबंग खान ने रिजेक्ट किया हो एक्टर ने फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए भी मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म के लिए शाहरुख खान को चुना गया। यही नही सलमान ने सिर्फ ‘चक दे इंडिया’ और ‘बाजीगर’ ही नहीं, कई और फिल्में रिजेक्ट कर दी थीं। इनमें शाहरुख स्टारर ‘कल हो ना हो’ और ‘जोश’ के अलावा ‘गजनी’ भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Hrithik Roshan ने ऑफिशियल किया Saba Azad संग अपना रिश्ता !

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन