
salman khan
मुंबई। टीवी रियलिटी शो "बिग बॉस 8" को बीच में छोड़ कर जाने के बाद सलमान के फैन्स
में काफी उदासी थी, लेकिन खबरों की माने तो सलमान एक बार फिर बिग बॉस के स्टेज पर
बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं।
सीजन 7 में एक एपिसोड के लिए लगभग 2-3 करोड़
लेने वाले सलमान ने सीजन 8 के एक एपिसोड शूट करने के लिए 5-6 करोड़ चार्ज किया था।
अब देखना यह है कि "बजरंगी भाईजान" एक्टर सलमान शो के 9वें सीजन में कितना चार्ज
करते हैं।
हालांकि इस बात की पुष्टी सलमान ने अभी नहीं की है कि वह इस शो
में काम करेंगे या नहीं, लेकिन सूत्र ने बताया की, "शो के अगले सीजन पर काम शुरू हो
गया है। सलमान के डेट के अनुसार ही शूटिंग की डेट तय की जाएगी।" आगे सूत्र ने बताया
की इस शो के लिए अक्षय कुमार और रणवीर सिंह को भी अप्रोच किया जा रहा है।
Published on:
21 Aug 2015 11:31 am

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
