
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है ।लेकिन कोरोना महामारी के कारण फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। ऐसे में भाईजान का कहना है कि अभी परिस्थितियां सही नहीं है, जब लोग सिनेमाघरों में जाने लगेंगे और जब उनके पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए पैसे होंगे तब रिलीज होगी।
आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म राधे को पिछले साल ईद पर रिलीज करने की चर्चा सामने आई थी। लेकिन कोरोना महामारी के चलते यह फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। अब सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर कहा की सिनेमाघरों में दर्शकों के आने के लिए स्थितियां ठीक रही तो यह फिल्म 2021 में ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो सकती है। हालांकि अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है।
भाई जान ने यह भी कहा कि राधे को जब रिलीज होना होगा हो जाएगी। अभी परिस्थिति सही नहीं है। जब लोग सिनेमाघरों में जाने लगेंगे और जब उनके पास मनोरंजन पर खर्च करने के लिए पैसे होंगे। उन्होंने कहा कि राधे दर्शकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं है।
Published on:
28 Dec 2020 10:25 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
