8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Salman Khan ‘जवान’ का ट्रेलर देख हुए खुश, बोले- शाहरुख की फिल्म को पक्का थियेटर जाकर देखूंगा, वो भी पहला शो

Salman Khan Reaction on Jawan Trailer: 'जवान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया जिसमें में शाहरुख खान का पुलिस ऑफिसर से लेकर विलेन तक का रूप देखने को मिला। सलमान खान ने भी जवान का ट्रेलर देखा और इसे लेकर वो काफी खुश है। अपनी खुशी का इजहार उन्होंने अपनी पोस्ट में कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 11 Jul 2023, 8:32 PM IST

Salman Khan Reaction on shahrukh khan film Jawan Trailer

शाहरुख खान और सलमान खान

Salman Khan Reaction on Jawan Trailer: पठान के बाद शाहरुख खान एक बार फिर से एक्शन मोड़ में लौट रहे हैं। हाल ही में उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण होंगी। वहीं पहली बार साउथ की नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।

'जवान' के ट्रेलर में भरपूर गोलीबारी और ताबड़तोड़ ऐक्शन है। साथ ही 2 मिनट और हाफ सेकंड के इस छोटे से ट्रेलर में शाहरुख खान का पुलिस ऑफिसर से लेकर विलेन तक का रूप देखने को मिला। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन की फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

ऐसे में अब सलमान खान को भी ये काफी पसंद आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर इसकी इतनी तारीफ की है जिससे साफ है कि जिगरी दोस्त की फिल्म के जबरदस्त ट्रेलर से टाइगर काफी खुश है। आज से पहले सोशल मीडिया पर सलमान ने कभी किसी ट्रेलर को लेकर ऐसी बात नहीं ही है।

लेटेस्ट पोस्ट में सलमान खान ने जवान का ट्रेलर शेयर किया है और इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, “पठान जवान बन गया, बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया। यह ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए।' मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया वाह।”

यह भी पढ़ें: Jawan में शाहरुख का डबल रोल है, इतना ही नहीं…, ट्रेलर आते ही पता चल गई फिल्म की कहानी

कमेंट कर फैंस कह रहे हैं, भाई अब जवान की तारीफ टाइगर कर रहा है तो कोई तो बात होगी ही। वहीं दूसरे फैंस ने रिएक्ट करते हुए जवान में सलमान के कैमियों की मांग भी कर डाली है। 'जवान' के टीजर को पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का प्रीव्यू लोगों को काफी पसंद आया है। ये फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।