2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जारी है सलमान और अरिजीत की कोल्ड वॉर, ‘Welcome To Newyork’ फिल्म से बाहर हुए अरिजीत

सलमान ने एक बार फिर फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' के गाने से अरिजीत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 19 Feb 2018, 12:49 PM IST

salman khan replaces arijit singh from welcome to newyork film

salman khan replaces arijit singh from welcome to newyork film

बॉलीवुड में सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी रवैये के लिए भी जाने जाते हैं।कहा भी जाता है कि सलमान खान एक बार किसी से नाराज हो गए उसके बाद तो वो किसी की भी नही सुनते हैं। फिल्म जगत में जितने गहरे उनके दोस्त हैं तो कुछ एक उनके दुश्मन भी हैं। कुछ सालों पहले विवेक ओबेरॉय से हुई लड़ाई तो अब भी कोई नही भूल पाया है। शाहरुख खान से भी उनकी काफी समय तक नाराजगी रही थी। अब इस लिस्ट में सबसे नया नाम है गायक अरिजीत सिंह का। बता दें कि कुछ दिनों पहले किसी बात को लेकर सलमान खान अरिजीत सिंह से नाराज हो गए थे। जिसके बाद अरिजीत ने सलमान से खुले आम सोशल नेटवर्किंग साइट पर सलमान से माफी भी मांगी थी। लेकिन उसके बाद भी अरिजीत को लेकर सलमान खान का गुस्सा खत्म नही हुआ है।

सलमान ने एक बार फिर फिल्म "वेलकम टू न्यूयॉर्क" के गाने से अरिजीत सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान खान की फिल्म "टाइगर जिंदा है" में एक गाना अरिजीत ने गाया था, लेकिन सलमान ने उनका वो गाना हटवा कर आतिफ असलम से वो गाना गवाया था।इसी तरह 'सुल्तान' में भी 'जग घूमिया' गाना पहले अरिजीत सिंह गा रहे थे जिसे बाद वो गाना राहत फतेह अली खान ने गाया था। अब एक बार फिर से सलमान खान की एक और फिल्म से अरिजीत सिंह का पत्ता कट गया है।

क्या है विवाद?

दरअसल सलमान खान एक शो को होस्ट कर रहे थे। उसी दौरान जब अरिजीत सिंह को स्टेज पर बुलाया गया तो वो इनफॉर्मल क्लॉथ्स और कैजुअल चप्पल्ल में ही स्टेज पर पहुंच गए थे।जिसे लेकर सलमान ने उन पर कुछ कमेंट किया और जिसका अरिजीत ने भी जवाब दे दिया। बस, यही बात सलमान को रास नहीं आई।