4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सालों बाद सलमान ने बताया अपनी जिंदगी से जुड़ा एक कड़वा सच, सुन के उड़ जाएंगे होश…

सालों बाद सलमान ने बताया अपनी जिंदगी से जुड़ा एक कड़वा सच, सुन के उड़ जाएंगे होश...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 1 Dec 2017, 10:35 AM IST

सालों बाद सलमान ने बताया अपनी जिंदगी से जुड़ा एक कड़वा सच, सुन के उड़ जाएंगे होश...

हर कोई अपनी जिंदगी में थक जाता है। काम से थक जाता है, लेकिन इस स्टार के लिए उसका काम ही उसका जीवन बन गया है। जी हां आज हम बात कर रहे हैं बॅालीवुड के दबंग खान सलमान खान की। बता दें हाल में सलमान खान एचटी लीडरशिप समिट 2017 का हिस्सा बने जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी की सच्चाई से मीडिया वालों को रूबरू कराया।

सालों बाद सलमान ने बताया अपनी जिंदगी से जुड़ा एक कड़वा सच, सुन के उड़ जाएंगे होश...

सलमान खान ने सच्चाई बताते हुए समिट के दौरान कहा कि- मैं बहुत ही बोरिंग लाइफ जीता हूं, लेकिन जर्नलिस्ट्स उसे इंटरेस्टिंग बना देते हैं। इस दौरान उनकी आवाज बैठी हुई थी। सलमान ने इसके लिए मौसम को जिम्मेदार बताया और कहा- पता नहीं मैं यहां क्यों हूं और बातचीत कैसे आगे बढ़ेगी?

सालों बाद सलमान ने बताया अपनी जिंदगी से जुड़ा एक कड़वा सच, सुन के उड़ जाएंगे होश...

इसके बाद सलमान एक के बाद एक बातों के पन्ने पलटते गए और उन्होंने कहा की,- कभी-कभी एक्टर्स के लिए फिल्मों के डायलॉग्स काफी भारी हो जाते हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म वॉन्टेड का फेमस डायलॉग बोला- एक अहसान करना, मुझ पर कोई अहसान नहीं करना।

सालों बाद सलमान ने बताया अपनी जिंदगी से जुड़ा एक कड़वा सच, सुन के उड़ जाएंगे होश...

टीवी चैनल्स पर चिल्लाते लोगों पर निशाना साधते हुए उन्होंने बताया की,- आजकल बहुत सारे लोग राय बनाने वाले हो गए हैं, क्योंकि उन्हें टीवी चैनल्स पर बुलाया जाता है। अगर एक आदमी चिल्लाता है तो आप उसे सुन सकते हैं, लेकिन अगर 15 लोग एक साथ चिल्ला रहे हैं तो आप उन्हें नहीं सुन सकते हैं।

अगला सवाल था कि आप किसी खास चैनल के बारे में बात कर रहे हैं, तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा,- पिछले 30 साल से मुझे बताया जा रहा है कि आपको गलत समझा गया। किसी को भी दशकों तक गलत कैसे समझा जा सकता है। जिस तरह से मैंने अपनी जिंदगी जी है, हर आदमी उसी तरह से जिंदगी जीता है। मैं हफ्ते में सातों दिन और 24 घंटे काम करता हूं। इसके अलावा जो आप कुछ सुनते हैं तो वो उन लोगों की वजह से जिन्हें अपना शो चलाना है। इसके बाद सलमान ने अपने निजी जीवन के बारे बताते हुए कहा की,- मैं एक मेहनतकश की जिंदगी जीता हूं। मैं आज भी एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहता हूं। मुझे मुस्कुराना पड़ता है, इंटरव्यू में जाना पड़ता है, ऑन स्क्रीन रोमांस करना पड़ता है। मैं ये सब उस वक्त भी करता हूं, जब मैं कोर्ट के अपने मामलों को लेकर परेशान रहता हूं।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन