8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान- शाहरुख ने घुटनों पर बैठकर अनिल कपूर की पत्नी के लिए गाया गाना, वीडियो देख फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों घुटनों पर बैठ कर गाना गान रहें होते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Salman khan Shah Rukh khan dance

सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख़ खान जब भी साथ में आते हैं तो समां सी बांध देते हैं। बहुत ही कम ऐसे मौके होते हैं जब दोनों सुपरस्टार एक साथ किसी मंच पर दिखते हैं। इनदिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों घुटनों पर बैठ कर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के लिए अपनी फिल्म ‘करण अर्जुन’ का गाना गाते हुए दिखाई दे रहें हैं। वीडियो में अनिल कपूर, रणवीर सिंह और सोनम कपूर भी दिखाई देते हैं।

अनिल कपूर की पत्नी ने कहा- कंट्रोल करों
वायरल वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान ने कपूर की मां सुनीता कपूर का हाथ पकड़ा हुआ है और बहुत ही पुराना गाना ‘ये बंधन तो प्यारका बंधन है’ गाना गाते हुए दिखाई दे रहे है। तब सोनम कपूर की मां कहती है – कंट्रोल करों। ये वीडियो भी इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि सोनम कपूर और आनंद आहूजा की ग्रैंड रिसेप्शन थी। आपको बताते चलें कि यह गाना सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन’ का है। जो साल 1995 में रिलीज हुई थी इसलिए इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है और वीडियो को शेयर कर रहे है।