24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिवाली बड़ा धमाका! सलमान खान ने प्लान किया फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज..आपके शहर में आकर करेंगे आपसे बात

इस बार स्टार केवल मुंबई ही नहीं बल्कि देश के 9 शहरों में अपना ट्रेलर लॅान्च करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Riya Jain

•

Updated: 21 Oct 2019, 9:19 AM IST

इस दिवाली बड़ा धमाका! सलमान खान ने प्लान किया फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज..आपके शहर में आकर करेंगे आपसे बात

इस दिवाली बड़ा धमाका! सलमान खान ने प्लान किया फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज..आपके शहर में आकर करेंगे आपसे बात

बॅालीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ( salman khan ) एक बार फिर चुलबुल पांडे बन लौट रहे हैं। फैंस 'दबंग 3' ( dabangg 3 ) को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर दिवाली स्टार फैंस को एक खास सरप्राइज देते हैं, और इस बार भी भाईजान एक बड़ा सरप्राइज लेकर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान 23 अक्टूबर को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर ( dabangg 3 trailer ) जारी करने वाले हैं।

9 शहरों में होगा ट्रेलर लॅान्च

खास बात यह है कि इस बार स्टार केवल मुंबई ही नहीं बल्कि देश के 9 शहरों जैसे चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद, इंदौर और लखनऊ में भी ट्रेलर रिलीज करेंगे। इस इवेंट के दौरान हर जगह सलमान खान मौजूद रहेंगे। सभी भाईजान से वीडियो कॅान्फ्रेंस के जरिए बात कर पाएंगे।

सुपरस्टार किच्चा सुदीप बने विलेन

बता दें कि फिल्म 'दबंग 3' में विलेन की भूमिका साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप निभा रहे हैं। इसमें उनके किरदार का नाम बल्ली होगा। इस बात की जानकारी सलमान ने सोशल मीडिया पर किच्चा का लुक पोस्टर शेयर कर दी थी। इसी के साथ 'दबंग 3' से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी डेब्यू करने जा रही हैं। प्रमोद खन्ना फिल्म में सलमान खान के पिता के रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, माही गिल, पंकज त्रिपाठी, नवाब शाह अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।