4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे महंगी फिल्म होगी सलमान की ‘टाइगर 3’, फरवरी में शुरू हो सकती है शूटिंग

खबरें आ रही हैं कि सलमान की एक और सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर' के तीसरे पार्ट पर भी काम शुरू होने जा रहा है।रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने इस फिल्म के लिए भी हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष फरवरी माह 'टाइगर 3' के फ्लोर पर आने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 Aug 2020, 1:52 PM IST

salman khan

salman khan

अनलॉक में फिल्मों की शूटिंग शुरू होने के बाद अब नई फिल्मों की घोषणाएं होना भी शुरू हो गया है। इंडस्ट्री का कामकाज भी धीरे—धीरे पटरी पर लौट रहा है। सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान कुछ गानों की शूटिंग अपने फॉर्महाउस पर की। इन सॉन्ग को उनके यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। अब उनकी आगामी फिल्मों पर चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच खबरें आ रही हैं कि सलमान की एक और सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर' के तीसरे पार्ट पर भी काम शुरू होने जा रहा है।रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने इस फिल्म के लिए भी हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष फरवरी माह 'टाइगर 3' के फ्लोर पर आने की संभावना है। इसका शूटिंग शेड्यूल 8 माह का होगा और कई देशों की अलग—अलग लोकेशन पर यह शूट की जाएगी। इस फिल्म में सलमान—कैटरीना की जोड़ी नजर आएगी।

होगी सबसे महंगी फिल्म

बताया जा रहा है कि सलमान खान और आदित्य चोपड़ा के बीच 'टाइगर 3' को लेकर हाल ही बातचीत हुई। दोनों अपनी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। वे जल्द ही इसे फ्लोर पर लाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि यह इनकी अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी। हालांकि अभी तक फिल्म के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

'राधे' की शूटिंग बाकी

सलमान की आगामी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के कुछ हिस्से की शूटिंग अभी शेष है। ऐसे में सलमान पहले इसकी शूटिंग पूरी करेंगे। इसकी शूटिंग पूरी होने के बाद ही 'टाइगर 3' की व अन्य प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। इसके अलावा अभिनेता चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' की भी शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही इसका टीजर भी जारी किया गया।