सलमान खान (Salman Khan share pics) के बारे में सबको पता है उन्हें बच्चों से काफी लगाव है, कभी वे बहन अर्पिता के बेटे के साथ खेलते नज़र आते हैं तो कभी किसी बच्चे के साथ, ऐसी ही तस्वीर सलमान ने शेयर की है जिसमें वे अपने भांजों आहिल-आयत को प्यार करते नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सलमान बच्चों के साथ कितने खुश हैं, चेहरे पर मुस्कुराहट साफ देखी जा सकती है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "सिब्लिंग।" बतादें सलमान के इस पोस्ट पर लोगों की जम कर प्रतिक्रिया आ रही है। विदित हो सलमान खान का इन दिनों किसान अवतार देखने को मिल रहा है, वे फार्म हाउस पर खेती करते हुए अपनी तस्वीरें वीडियो अपने फैन्स को शेयर करते रहते हैं।