हाल में इस बारे में सलमान ने ट्विटर के जरिए बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘एक सुंदर सुशील लड़की जिसका नाम कटरीना कैफ… स्वागत है आपका भारत की जिंदगी में…’। इसके अलावा अली अब्बास ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा,' मैं एक बार फिर से सलमान और कैटरीना के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं। इससे पहले हमने साथ में काफी मजेदार तरीके से काम किया है। इस प्रोजेक्ट के लिए 'निक' ऑफ टाइम में कैटरीना का नाम फाइनल कर लिया गया है।'