11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान के करीबी रिश्तेदार ने जीता विधानसभा चुनाव, जानिए कौन हैं ये

सलमान के ये करीबी रिश्तेदार बीजेपी के प्रत्याशी हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 18 Dec 2017, 7:30 PM IST

Salman Khan Relatives

Salman Khan Relatives

आज देश के दो राज्यों के विधानसभा चुनावों का परिणाम घोषित हुआ। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में बीजेपी का परचम लहराया। हिमाचल प्रदेश में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के एक करीबी रिश्तेदार ने भी चुनाव लडा था और वे चुनाव जीत गए हैं। सलमान के ये करीबी रिश्तेदार बीजेपी के प्रत्याशी हैं। इनका नाम है अनिल शर्मा। बीजेपी उम्मीदवार अनिल शर्मा का सलमान खान से सीधा रिश्ता है। अनिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की मंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडा था और जनता ने उन्हें भारी संख्या में वोट देकर विजयी बनाया। अनिल शर्मा पहले कांग्रेस में थे लेकिन पिछले दिनों ही वे कांग्रेस छोडकर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

रिश्ते में लगते हैं अर्पिता के ससुर:
गौरतलब है कि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी आयुष से हुई है। अनिल शर्मा आयुष के पिता हैं। इस तरह अनिल शर्मा रिश्ते में अर्पिता के ससुर हैं। ऐसे में अनिल शर्मा का सलमान खान से सीधा और घनिष्ठ संबंध है। अनिल शर्मा ने इस चुनाव में कांग्रेस की चंपा ठाकुर को हराया है। पिछले दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम और उनके बेटे मंत्री अनिल शर्मा ने परिवार के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। गौरतलब है कि हिमाचल के मंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने अनिल शर्मा के बेटे आयुष ने सलमान खान की बहन अर्पिता से 18 नवंबर 2014 को शादी की थी। 30 मार्च 2017 को अर्पिता ने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अहिल है। सलमान भी अपने भांजे से बहुत प्यार करते हैं। वहीं सलमान खान अपनी बहन के पति आयुष को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। हाल ही में सलमान ने घोषणा की है कि वे फिल्म 'लवरात्रि' से आयुष को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। फिलहाल इस फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की हिरोइन फाइनल कर ली जाएगी।