जी हां, 'वैलकम टू न्यूयॉर्क' मूवी में सलमान खान को भी जगह दी गई है। इस मूवी में सलमान सिर्फ एक गाने में नजर आएंगे। 'नैन फिसल गए....' बोल वाला ये गाना असल में एक ड्रीम सिक्वेंस है। इसमें सोनाक्षी सपनों में सलमान खान से नैना चार करती नजर आ रही हैं। गाने के बोल और सलमान—सोनाक्षी का अभिनय दबंग मूवी के 'तेरे मस्त—मस्त ये नैन...' की याद दिलाते हैं।