3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिर्फ 3 मिनट के आइटम सॉन्ग के लिए समांथा प्रभु ने ले ली इतने करोड़ की फीस

साउथ इंडियन एक्ट्रेस समांथा प्रभु अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में आइटम सॉन्ग करती दिखीं थीं। इस आइटम सॉन्ग के लिए अभिनेत्री को काफी ज्यादा पंसद किया गया हैं। ये समांथा के करियर का पहला आइटम डांस नंबर था और उन्होंने इस सॉन्ग के लिए हैरतअंगेज फीस भी ली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 23 May 2022, 4:18 PM IST

Samantha Prabhu took the fees many for crores just 3 minute item song

सिर्फ 3 मिनट के आइटम सॉन्ग के लिए समांथा प्रभु ने ले ली इतने करोड़ की फीस

एक्ट्रेस समांथा प्रभु को किसी पहचान की जरुरत नही हैं। अभिनेत्री समांथा साउथ की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। ऐसे में उन्हें इस आइटम सॉन्ग के लिए मनाना फिल्म के मेकर्स के लिए आसान नहीं था। रिपोर्ट्स की माने तो सामांथा ने 3 मिनट के सांन्ग के लिए करोड़ो रुपये का फीस चार्ज किया हैं। अभिनेत्री के फीस के बारें में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

बता दे कि, समांथा ने तीन मिनट के इस आइटम सॉन्ग के लिए 5 करोड़ की भारी-भरकम फीस ली है। एक सोर्स ने इस एंटरटेन्मेन्ट पोर्टल के साथ बातचीत में कहा कि उन्होंने Oo Antava सॉन्ग के लिए 5 करोड़ की फीस ली है। वो इस सॉन्ग को करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही थीं।

ऐसे में समांथा को इस शो के हीरो अल्लू अर्जुन ने खासतौर पर समांथा को इस सॉन्ग को करने के लिए मनाया था। जिसके बाद जाकर एक्ट्रेस ने इस सॉन्ग को करने के लिए हा कही थी। बता दे कि समांथा की इस सॉन्ग को सिर्फ साउथ के लोग ही नहीं बल्कि हिंदी के दर्शक ने भी काफी ज्यादा पंसद किया था। इस सॉन्ग को करने के बाद अभिनेत्री की मांग और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। अब अभिनेत्री को हिंदी के दर्शक भी देखना पंसद करते हैं।

आपको बता दे कि समांथा कुछ समय पहले अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में थीं। दरअसल वे नागा चैतन्य से अलग हो चुकी हैं। समांथा पिछले कुछ सालों से नागा को डेट कर रही थीं। हालांकि प्रोफेशनल स्तर पर समांथा काफी अच्छे स्पेस में हैं।

यह भी पढ़ें- जब Bhool Bhulaiyaa के सेट पर एक पल नहीं रुकना चाहती थी Kiara Advani, जाने ऐसा क्या हुआ था