8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sana Khan ने पति अनस के लिए किया प्यार का इजहार, कहा- कभी नहीं सोचा था हलाल प्यार इतना…

सना खान इन दिनों मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं पति के साथ तस्वीर शेयर कर किया प्यार का इजहार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 28 Nov 2020, 3:51 PM IST

sana_khan_post.jpg

Sana Khan Post

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 7' फेम सना खान इन दिनों अपने निकाह को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सना ने 20 नवंबर को गुजरात के मौलाना मुफ्ती अनस के साथ निकाह किया। इसके बाद से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब हाल ही में सना ने पहली बार अपने पति अनस के लिए प्यार का इजहार किया है।

हर हलाल कामों में बरकत है

दरअसल, सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति अनस के साथ तस्वीर शेयर की। उसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि हलाल प्यार इतना खूबसूरत होगा जब तक कि मैंने तुमसे शादी नहीं की थी। हर हलाल कामों में बरकत है। शादी को 1 हफ्ता भी हो गया।' उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उनके इस पोस्ट पर 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

इन दिनों सना खान अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह ससुराल वालों से खूब प्यार पा रही हैं। कुछ वक्त पहले सना ने वीडियो शेयर कर बताया था कि उनकी सास ने उनके लिए बिरयानी बनाई है। इसके अलावा सना हाल ही में अपने पति के साथ ड्राइव पर निकली थीं। इस दौरान उन्होंने बुर्का पहना हुआ था। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।

बता दें कि सिर्फ सना ही नहीं बल्कि उनके शौहर ने भी सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार का इजहार किया था। दरअसल, निकाह के बाद अनस ने भी इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया। जिसके बाद उन्होंने अपनी पहली पोस्ट सना के साथ शेयर की। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'और तुम अपने रब की कौन-कौन सी नेमतों को झुठलाओगे। मेरे जीवन में होने और इसे एक सुंदर यात्रा बनाने के लिए धन्यवाद, आपके सभी प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप के साथ एक शांतिपूर्ण और आनंदमय जीवन होगा। हमेशा तुम्हारा। हैपिली मैरिड। अनस, सना।'