सानंद वर्मा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'छिछोर' में काम किया था। सुशांत की सुसाइड वाली थ्योरी को लेकर सानंद कहते हैं कि 'मुझे नहीं लगता है कि वह सुसाइड कर सकते हैं। वह एक फाइटर थे। जो छोटी सी जगह से निकलकर बड़े सपनों के साथ आए थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सानंद ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि मुंबई पुलिस ने इस केस में बहुत अच्छा काम किया है। उनकी रहस्यमयी मौत में एक अनजान पहलू है। जिसकी जांच होने की जरूरत है।'