एक इंटरव्यू में संगीता से जब पूछा कि वह कई सालों से सलमान से दूर होने के बाद नजदीकियां बढ़ाने में कैसे कामयाब रही। तो उनका जवाब था, 'कनेक्शन कभी नहीं जाते। फिर चाहे वो आपका पार्टनर हो,या फिर स्कूल के दोस्त इनके बीच का प्यार कभी कम नहीं होता। जीवन में कोई भी स्थायी नहीं होगा। प्यार नफरत जीवन के दो पहलू है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपके जीवन में उसके प्रति हमेशा ही कड़वाहट बनी रहें। एक बिंदु पर आकर आप मेच्योर होते हैं। मेरे जीवन में भी एक समय ऐसा आया जब मैं पूरी तरह से मेच्योर हो गई। अब मैं बड़ी हो गई हूं। जीवन अनुभवों से भरा है।'