दरअसल 'कॉफी विद करण' ( koffee with karan ) में जब करण ने सानिया से पूछा कि 'ऐसा कैसे हो सकता है कि आपको कभी भी बॉलीवुड के एक्टरों ने अप्रोच नहीं किया हो?' इसपर सानिया ने साफ मना करते हुए कह दिया था कि मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। वहीं जब करण ने सानिया से शाहिद संग अफेयर को लेकर चर्चा के बारे में पूछा तो उन्होंने कह दिया था,'मुझे याद नहीं है, यह बहुत ही पहले की बात है और मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ था।'