दरअसल, संजय दत्त, रवीना टंडन (Raveena Tondon) कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) और श्रीनीधि शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म 'KGF Chapter 2' के प्रमोशन में बिजी हैं, जो 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. इसी दौरान संजय दत्त से पूछा गया कि वो दोनों कपल को कुछ कहना चाहेंगे, तो ऐक्टर ने भी पहले चौंक कर पूछा कि 'क्या वह शादी कर रहे हैं?'. इसके बाद वो कहते हैं कि 'अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो मुझे बहुत खुशी है. आलिया तो पैदा ही हुई ती और अब मेरे सामने खड़ी हो जाती है. शादी एक कमिटमेंट है, जो एक-दूसरे से की जाती है और उन्हें उस पर अटल रहना होता है. साथ थामे रहना होता है. खुशी और शांति से इस जर्नी में आगे बढ़ना होता है. खैर रणबीर जल्दी से बच्चे करो और खुश रहो'.