इससे पहले जब संजय दत्त की बीमारी के बारे में पता चला था तो मान्यता ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि वह उन सभी का शुक्रिया अदा करती हैं, जिन्होंने संजय के जल्द ठीक होने की दुआ की है। इस कठिन समय से गुजरने के लिए हिम्मत और दुआओं की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा था कि उनका परिवार पहले ही बहुत—सी मुश्किलों से गुजर चुका है, लेकिन उन्हें यकीन है कि यह समय भी गुजर जाएगा।