आखिर इंतजार खत्म हो गया। संजय दत्त के फैन्स के लिए आज का दिन बेहद खास है वजह आज संयज दत्त के जीवन पर बनी फिल्म 'संजू' रिलीज हो गई। फिल्म का नाम सामने के साथ ही संजय के जीवन के वो पन्ने भी खुलने लगे जिसके बारे में सिर्फ वो ही जानते थे। संजय का जीवन रोमांस, थ्रिलर, इमोशन और एक्शन से भरा हुआ है। शायद यही एक वजह है कि राजकुमार हिरानी ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा था। आज हम आपको उकने जीवन के एब ऐसे शख्स के बारे में बताने जा हरे हैं। जो संजय दत्त की बचपन की दोस्त होने के साथ ही उनका पहला प्यार भी रही। ये कोई आम इंसान नहीं है बल्कि एक अबरपति बिजनेस मैन की पत्नी है। हम बात कर रहे हैं टीना मुनीम की। बता दें कि एक वक्त था जब टीना मुनीम और संजय का अफेयर काफी सुर्खियों में रह। टीना ही नहीं माधुरी दीक्षित के साथ ही उनके अफेयर की चर्चांओं का माहोल भी बी टाउन में काफी गमरमाया हुआ था।