11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय दत्त कैंसर मुक्त होने के बाद रवाना हुए दुबई, सोनू निगम भी आए नजर…..

संजय दत्त कैंसर मुक्त होने के बाद रवाना हुए दुबई, सोनू निगम भी आए नजर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2020, 6:03 PM IST

संजय दत्त

संजय दत्त

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कैंसर से मुक्त होने के बाद फिर दुबई रवाना हो गए हैं। वह चार्टर्ड फ्लाइट से दुबई गए हैं। इस फ्लाइट में उनके साथ सोनू निगम भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने दुबई जाते हुए प्लेन से सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। जिसमें सोनू निगम और संजय दत्त गले में हाथ डाले हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सोनू निगम की फैमिली भी वर्तमान में दुबई में है उनका बेटा भी वही पढ़ता है और करीब 7 माह से सोनू निगम भी पूरी फैमिली के साथ दुबई में थे, लेकिन पिछले दिनों वह कुछ काम से मुंबई आए थे और अब जब वह दुबई लौट रहे हैं तो उनके साथ में संजय दत्त भी हैं। दोनों चार्टर्ड प्लेन से दुबई वापस लौटे हैं। क्योंकि संजय दत्त का परिवार भी वर्तमान में दुबई में हैं और संजय दत्त इस बार दूसरी बार दुबई के लिए रवाना हुए। क्योंकि वह 1 माह पहले भी दुबई गए थे। संजय दत्त के दोनों बच्चे भी दुबई के स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इस फोटो और वीडियो में संजय दत्त का अलग ही लुक नजर आ रहा है। वह ब्लू टीशर्ट और वाइट बालों में काफी अलग लग रहे हैं।