बॅालीवुड फिल्ममेकर करण जौहर जल्द ही अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'कलंक' लेकर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण ने मुंबई में ही पुरानी दिल्ली का एक आलीशान सेट बनवाया है। इस सेट को बनाने में पूरे 15 करोड़ लगे हैं। 1940वें दशक के सेट को काफी सुरक्षा में रखा गया है ताकि इसकी तस्वीरें लीक न हो सकें। कलंक की कहानी भारत-पाक के बटावारे से पहले की कहानी है। यही वजह है कि इस सेट को पुराने जमावे के मुताबिक बनाया गया है।इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन के अलावा माधुरी दिक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और अादित्य रॅाय कपूर जैसे बड़े स्टार्स अहम किरदारों में नजर आएंगे। ऐसा कई साल बाद होगा जब इतनी बड़ी स्टार कास्ट एक साथ काम करेगी। गौरतलब है कि पहले 'शिद्दत' जिसका नाम बदलकर 'कलंक' हो गया है, उसमें श्रीदेवी मुख्य भूमिका निभाने वाली थीं लेकिन उनकी मौत के बाद उनका किरदार अब माधुरी अदा करेंगी।