नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) अपने डांस वीडियो और फिटनेस को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में रहती हैं। वहीं शनाया का इंस्टाग्राम अकाउंट अब तक प्राइवेट था लेकिन अब इसे उन्होंने पब्लिक कर दिया है। जैसे ही शनाया ने अपना अकाउंट पब्लिक किया वैसे ही उनकी फोटोज तेजी से वायरल होने लगी हैं। शनाया एक पॉपुलर स्टार किड हैं हालांकि बॉलीवुड से उन्होंने अब तक दूरी बनाकर रखी है। शनाया की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़िया है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, शनाया कपूर की अच्छी दोस्त हैं।