
जैसा कि हम सभी जानते हैं बॉलीवुड स्टार से जुड़े किस्से चाहे वह उनकी जिंदगी से जुड़े हो या फिर फिल्मी पर्दे से इन सभी के बारे में जानने के लिए उनके फैंस बेहद उत्सुक रहते हैं। स्टार्स और उनकी लाइफ पार्टनर के पर्सनल लाइफ के कुछ किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई ऐसे किस्से हैं जिनसे लोग अभी तक अनजान है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे पावर कपल अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी से जुड़े एक बेहद दिलचस्प किस्सा बताने वाले हैं। जिसमें एक्टर अपनी वाइफ के साथ दूर से बैठकर दूरबीन से ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी इंजॉय कर रहे थे।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को दूरबीन से देखने वाला अभिनेता कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर के चाचा संजय कपूर थे। एक टीवी शो के दौरान खुद अर्जुन कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी दूरबीन से देखी थी। आपको यह जानकर बहुत ज्यादा हैरानी होगी, लेकिन यह बिल्कुल सच है। इस बात का खुलासा खुद महीप कपूर और अर्जुन कपूर ने मिलकर किया था। एक बार अभिनेता अर्जुन कपूर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर की रियलिटी टीवी सीरीज फ्लैश लाइट्स ऑफ बॉलीवुड वाइस में आए थे।
आपको बता दें कि एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने चाचा संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर से जुड़ा एक बेहद रोचक शेयर किया था। आपको बता दें कि उस शो में अर्जुन कपूर ने अपने चाचा संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी दोनों ने मिलकर दूरबीन से देखी थी। इस बात पर महीप कपूर कहती हैं कि उनके पास एक ही दूरबीन थी और दूसरी उन्होंने अर्जुन कपूर के घर पर छोड़ दी थी।जब अर्जुन कपूर दूरबीन वापस देने आए थे तब संजय कपूर के बेटे ने अर्जुन कपूर को बताया था कि महीप कपूर ने उस दूरबीन के साथ आखिर क्या किया है।
उन्होंने बताया कि संजय और महीप ने ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी दूरबीन से देखी थी और खूब तालियां बजाई थी। साथ ही उन्होंने यह भी देखा कि इस कपल की शादी में कौन-कौन लोग शामिल हुए। क्योंकि उस समय इंस्टाग्राम नहीं हुआ करता था। इस कारण संजय और महीप ने बच्चन परिवार की ग्रैंड वेडिंग देखने के लिए यह नया तरीका निकाला था।
Updated on:
30 Jan 2022 03:35 pm
Published on:
30 Jan 2022 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
