10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘संजू’ का दूसरा गाना ‘कर हर मैदान फतेह’ हुआ रिलीज, सुनकर हो जाएंगे दिवाने…

बॉलीवुड के संजू बाबा यानी की संजय दत्त की लाइफ पर बनी बायोपिक का आज दूसरा गाना रिलीज कर दिया ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 10 Jun 2018, 2:21 PM IST

sanju

sanju

बॉलीवुड के संजू बाबा यानी की संजय दत्त की लाइफ पर बनी बायोपिक का आज दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने के बोल हैं-'कर हर मैदान फतेह'। इस गाने को मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल और सुखविंदर ने अपनी आवाज दी है।

इस खास अंदाज में हबी आनंद आहूजा ने सेलिब्रेट किया सोनम का बर्थडे, कुछ यूं की मस्ती...PHOTOS







यूट्यूब पर हिट हुआ गाना
फिल्म 'संजू' का दूसरा गाना 'कर हर मैदान फतेह'रिलीज होने के साथ ही यू ट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को कुछ ही देर में करीब ५० लाख ने देख लिया। सोशल मीडिया पर भी यह Song काफी धमाल मचा रहा है। बता दें,इस गाने में संजय दत्त के परिवार की झलक और उनकी कठिनाईयों को दर्शाया गया है।गौरतलब है कि मूवी का पहला गाना 'बढ़िया' भी इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हुआ था। ना सिर्फ गाने बल्कि फिल्म से जुड़े सभी पोस्टर, टीजर और ट्रेलर को भी दर्शकों ने काफी पंसद किया था।

क्वांटिको' विवाद पर प्रियंका ने मांगी माफी, कहा- 'शर्मिंदा हूं!' जानिए क्या था मामला...

'कर हर मैदान फतेह' एक प्रेरणात्मक गीत
संजू फिल्म का यह गीत फिल्म में प्रेरणादायक गीत की भूमिका निभा रहा है। इस गाने में संजय दत्त और उनके परिवार के बीच संबंध की एक झलक को दिखाया गया है।बता दें कि इस गाने में फिल्म में संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त की भूमिका निभा रही साउथ एक्ट्रेस अदिति गौतम भी नजर आ रही हैं। हाल ही में जारी हुए एक पोस्टर में संजय दत्त की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर दीवार की ओर मुंह कर के खड़े हुए थे, जिसमें उनके परिवार की तस्वीर टंगी हुई थी। फिल्म निर्माता इस गाने को लेकर खासा उत्साहित दिखे बता दें कि राजकुमार हिरानी निर्देशित यह फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून को दस्तक देगी।

Veere Di Wedding BOC: 8वें दिन भी बरकरार है फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई, रजनीकांत भी हैरान!