4.हाइएस्ट ओपनर बायोपिक- बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन पिछले कुछ समय से काफी बढ़ गया है।भाग मिल्खा भाग, नीरजा, अजहर, मैरी कॉम, पान सिंह तोमर जैसी कई बायोपिक पिछले कई सालों में रिलीज हुई हैं, लेकिन इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए संजू सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। अब तक ऐसी कोई बॉलीवुड बायोपिक नहीं है जिसने ओपनिंग डे पर 35 करोड़ रुपये की कमाई की हो।