2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ का ट्रेलर रिलीज, ड्रग्स, गर्लफ्रेंड और संड़क पर भीख मांगने का हुआ खुलासा

बॉलीवुड के खलनायक कह जाने वाले अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 24 Apr 2018, 6:00 PM IST

sanjay dutt

sanjay dutt

बॉलीवुड के खलनायक कह जाने वाले अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जबसे यह फिल्म बनाना शुरू हुई थी तब लोग संजय दत्त के निजी जीवन में आए उतार-चढ़ाव को जानने के लिए उत्सुक हैं और इसी को मद्देनजर रखते हुए निर्माताओं ने फिल्म के पहले ट्रेलर की थीम रखी है। ट्रेलर की शुरूआत ही संजय दत्त बने रणबीर कपूर के जेल से निकलने से होती है। यूं तो संजय दत्त की निजी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन निर्देशक राजू हिरानी ने इस कहानी को अपना ही अंदाज दिया है और टीजर में इसकी झलक दिखाई दे रही हैं। इस टीजर में संजय दत्त अलग-अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

राजकुमार हिरानी निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त के अच्छे और बुरे दिनों को दिखाया जाएगा। उनके नशे का शिकार होने से लेकर जेल जाने तक की कहानी है। एक म‍िनट 25 सेकंड के इस टीजर में स‍िर्फ रणबीर कपूर ही छाए रहते हैं। यहां रणबीर कपूर की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। जब संजय दत्त अपनी सजा काटकर जेल से बाहर आए थे, वो उनकी जिंदगी का बहुत यादगार पल दिखाया गया है।

'संजू' का ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें

टीजर के दमदार डॉयलॉग
22 का था इतना ड्रग्‍स क‍िया क‍ि लंग्‍स ने जवाब दे द‍िया डॉक्‍टर बोला इसका चैप्‍टर क्‍लोज्‍ड
लेक‍िन हुआ क्‍या, उल्‍टा ऐसा बॉडी बनाया क‍ि लोग मोहम्‍मद अली से कंपेयर करने लगे
चार्टर प्‍लेन में भी घूमा हूं और एक बस ट‍िकट के ल‍िए सडकों पर भीख भी मांगी है
न्‍यूयॉर्क के उन होटलों में रहा हूं ज‍िनकी ख‍िड़क‍ियों से पूरा शहर द‍िखता था और उस जेल में भी जहां एक ख‍िड़की नहीं थी कब द‍िन होता था, कब रात...नो आइड‍िया
पुल‍िसवालों ने झापड़ मारा, अंडरवर्ल्‍ड ने सुपारी न‍िकाला
घड़ियां भी पहनीं हथकड़ियां भी...308 गर्लफ्रेंड्स थीं और एक AK 56 राइफल

29 जून को रिलीज होगी 'संजू'
बता दें कि टीजर से पहले ही फैन्‍स को और भी एक्‍साइटेड करने के लिए फिल्‍ममेकर्स ने 'संजू' का पहला पोस्‍टर रिलीज किया। यह फिल्‍म 29 जून को रिलीज होने वाली है। विदु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के प्रोडक्‍शन में बनी इस‍ फिल्‍म की कहानी और निर्देशन दोनों की जिम्‍मेदारी राजकुमार हिरानी ने ली है। इस‍ फिल्‍म के टीजर को 80 से ज्‍यादा चैनल्‍स पर एक साथ रिलीज किया गया, जो अब तक का सबसे बड़ा टीजर रिलीज रहा। यह टीजर आईपीएल के दौरान भी दिखाया जाएगा, जो इस साल 8 चैनल्‍स पर दिखाया जा रहा है।