नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के डांस वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर सपना का अलग ही क्रेज है। इंटरनेट पर सपना के कई गाने बहुत फेमस हैं जो फैंस का खूब बंटोरते हैं। हाल ही में सपना का एक नया म्यूजिक वीडियो घूंघरू रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। सपना के जबरदस्त डांस मूव्स फैंस का दिल जीत लेते हैं। गाने में सपना पूरी तरह से हरियाणवी लुक में नजर आ रही हैं और इसे अब तक 39 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वहीं सपना ने इसी गाने पर अपना एक वीडियो फिर से शेयर किया है।