नई दिल्ली | हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस से सभी को हमेेशा घायल कर देती हैं। सपना अपने हरियाणवी डांस के अलावा फिल्मों और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। सपना का वीडियो 'यो गजबण पाणी ने चाली...' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में वो अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं। उनकी मां भी कुछ डांस के मूव्स करती हुईं दिखाईं दे रही हैं।