सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जहां एक ओर वो यंग एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर हो रही हैं वहीं दूसरी ओर उनका स्टाइलिश लुक हर लड़की के लिए स्टाइल आएकॅान बनता जा रहा है। और खास बात यह है कि हाल में उनका डांस वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सारा के लटके झटके देख आप उनके फैन हो जाएंगे। बता दें इस शनिवार रात एक वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं सारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सात समुंदर पार.. गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। सारा के इस डांस ने वहां बैठे सभी लोगों का दिल जीत लिया।