27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या सारा अली खान की लाइफ में हुई बॉयफ्रेंड की एंट्री? शख्स के साथ तस्वीर हुई वायरल

सारा अली खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह फिल्म 'केदारनाथ' के असिस्टेंट डायरेक्टर जेहन हांडा के साथ नजर आ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 1 Jul 2021, 3:27 PM IST

sara_ali_khan.jpg

Sara Ali Khan With Jehan Handa

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका चुलबुला अंदाज सभी को बेहद पसंद आता है। सारा ने केदारनाथ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान सारा और सुशांत का नाम जोड़ा गया। कहा गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन ये रिश्ता लंबा नहीं चला। इसके बाद उनका नाम एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ा। खुद सारा ने कबूल किया था कि उन्हें कार्तिक बहुत क्यूट लगते हैं और वो उन्हें डेट करना चाहती हैं लेकिन ये रिश्ता भी जल्दी खत्म हो गया। लेकिन अब उनका नाम एक और शख्स के जोड़ा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जब जूही चावला पर लोगों ने लगाया आरोप, पैसों के लिए बूढ़े से कर ली शादी

'केदारनाथ' के असिस्टेंट डायरेक्टर के साथ तस्वीर वायरल
दरअसल, सारा अली खान फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से उनकी डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के असिस्टेंट डायरेक्टर जेहन हांडा के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। जो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रही है।

डेटिंग को लेकर उठे सवाल
सारा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वो जेहन हांडा के साथ बीच पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों सेम आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने लिखा लव यू, मुझे फिर से वहां ले चलो। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या सारा जेहन को डेट कर रही हैं? हालांकि, इस बारे में बाद में ही पता चल पाएगा। इससे पहले जेहन ने सारा के लिए सोशल मीडिया पर लिखा था, 'हमारे प्यार और दोस्ती की कई सालों की इन यादों को ना कभी कोई बदल पाया है और ना ही कभी कोई बदल पाएगा। प्यार, सेलिब्रेशन, अच्छा वक्त, बुरा वक्त और एक महामारी! किसी पता था इतने सारे अलग-अलग पड़ावों और इमोशनल उतार-चढ़ावों के बाद भी साथ टिके रहेंगे। थैंक यू और मैं तुम्हें वादा करता हूं कि हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा।'

ये भी पढ़ें: शादी से पहले ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार की निकलवाई थी मेडिकल हिस्ट्री, मां समझती थीं गे

सारा की अपकमिंग फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान पिछली बार फिल्म कुली नं 1 में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन लीड रोल में थे। हालांकि, फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब जल्द ही वह 'अतरंगी रे' फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग