सारा ने बताया कि अमृता और सैफ़ ने अपने एक दोस्त नीलू मर्चेंट और उनकी पति को डराने का प्लान किया था और दोनों ने अपने चेहरे पर पोलिश लगा लिया था और सैफ़ ने अमृता को चुपके से उनके कमरें में भेज दिया और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। नीलू मर्चेंट कमरें में अपने पति के साथ सोयी हुई थी। अमृता को रूम में देख नीलू के पति ने गन निकाल ली थी। गन को देख अमृता चिल्लाते हुए बोली गोली मत चलना, मैं डिंगी 'अमृता' हूँ। नीलू के पति ने ये बातें सुनी और गन नीचे की, तब जाकर अमृता की सांस में सांस आई। सारा ने आगे बताया कि वह अपने माता पिता के चेहरे पर पालिश के पुराने जोड़े के फोटों अपने पास रखती हैं, कहती हैं कि मैं बस अपने माता पिता के चेहरे पर पॉलिश के साथ ही यह फोटों देखती हूं।