
Sara Ali Khan Visits Kamakhya Temple
Sara Ali Khan Visits Kamakhya Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। जहां उन्हें भक्ति में लीन देखा गया। उनके माथे पर लाल टीका (तिलक) लगा हुआ है और वह हाथ जोड़कर ईश्वर से प्रार्थना कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी मंदिर यात्रा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक विशेष समुदाय के लोग एक्ट्रेस पर भड़क गए हैं। वायरल हो रहे तस्वीर के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “एक मुसलमान के रूप में इसको ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं हर धर्म का सम्मान करता हूं लेकिन मुसलमानों के लिए शिर्क है ये सब या शिर्क अल्लाह पाक को पसंद नहीं। अल्लाह पाक को खुश रखना लोगो को नहीं क्योंकि दुनिया में आने का मकसद ही यही है।”
दूसरे यूजर ने भड़काऊं अंदाज में लिखा, “सारा नाम चेंग कर ले और सीता रख लें, तेरे लिए यही सही होगा।”
तीसरे ने लिखा, “कहां से मुस्लिम लगती है ये जिन्होंने अपनी ईद तक की फोटो नहीं डाली वो अपनी पूजा करते हुए तस्वीर डाल रही है कहां से हो गई भाई ये मुस्लिम।”
एक और यूजर ने लिखा, “आप नाम बदल लो या धर्म….इस तरह इस्लाम को बदनाम न करो।”
बता दें सारा अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाती हैं और अपनी आस्था को खुलकर जाहिर करती हैं, चाहे वो काशी विश्वनाथ हो, उज्जैन का महाकाल या फिर अब कामाख्या देवी मंदिर। हालांकि इन सब के लिए उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।
सारा ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट टेम्पल वाली तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीरों के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा, "निरंतर प्रवाह के बीच शांति के पल। धीमी गति से आगे पढ़ने और सांस लेने की याद दिलाता। नदी की कलकल सुनें, सूरज की चमक महसूस करें। गहराई में जाएं, जीवन को अपनाएं और खुद को बढ़ने दें।"
Updated on:
5 Apr 2025, 6:52 PM IST
Published on:
5 Apr 2025, 6:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.