सरगुन ने आगे कहा, "आमिर सर पंजाबी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने यह रोल निभाया है। एक्टर्स को बहुमुखी भूमिकाएं निभानी चाहिए । मैं कह सकती हूं कि वे थोड़ा और बेहतर कर सकते थे, लेकिन जितना किया है, सिर्फ उतना करने में भी बहुत शांति और मेहनत लगती है।"
इससे पहले फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान भी फिल्म का मजाक उड़ाया गया था। लोगों ने आमिर के पंजाबी लहजे का जमकर मजाक उड़ाया था और सोशल मीडिया पर इसे लेकर ढेर सारे मीम्स बनाए गए थे। फिल्म के एक सीन को लेकर आमिर खान ट्रोल हो गए थे। इस सीन में वो ट्रेन में लगप्पे खाते नजर आ रहे थे।